विनेश फोगाट का जीवन परिचय | Vinesh Phogat Biography in Hindi

विनेश फोगाट का जीवन परिचय, परिवार, करियर, पुरस्कार और उपलब्धियां | Vinesh Phogat Biography, Family, Career, Awards and Achievements in Hindi

बस दुआ कीजिये हमारा तिरंगा वहा झुकने न दे हम !

– Vinesh Phogat

दोस्तों, आज हम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला विनेश फोगाट का जीवन परिचय आपको बताएंगे. भारत में महिला का पहलवान बनना कोई मामूली बात नहीं है. लेकिन, इन्होने यह साबित कर दिया कि, महिलाएँ अगर ठान ले तो वे किसी भी मुकाम तक पहुँच सकती है. सच में, विनेश फोगट के साथ उनकी सारी बहनों ने महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गयी है. तो चलिए इस लेख में विस्तार से विनेश फोगट का जीवन परिचय देखते है.

प्रार्थमिक जीवन | Vinesh Phogat Early Life

नामविनेश फोगाट
जन्मतिथि25 अगस्त 1994
जन्मस्थानबालाली, हरियाणा, भारत
स्कूलके सी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झोजु कलां, हरियाणा
कॉलेजएमडीयू, रोहतक, हरियाणा
शौकपुस्तकें पढ़ना
पिताराजपाल सिंह फोगाट
माता प्रेमलता
भाई हरविंदर सिंह
बहन प्रियंका फोगाट (पहलवान), बबीता कुमारी (पहलवान, चचेरी बहन), रितु फोगाट (पहलवान, चचेरी बहन), गीता फोगाट (पहलवान, चचेरी बहन)
बॉयफ्रेंडसोमबीर राठी
Vinesh Phogat Early Life

करियर | Vinesh Phogat Career

विनेश के परिवार में बचपन से ही कुश्ती, पहलवानी का माहौल था. इस माहौल में वह पली-बड़ी, जिस वजह से उन्हें कुश्ती, आखाड़ो में रूचि आने लगी थी. अपनी बाकि बहनों की तरह वह भी सुबह 3-4 बजे जाग जाती थी और चाचा महावीर सिंह फोगाट से प्रशिक्षण लेती थी. विनेश के बचपन में ही उनके पिता की ह्त्या कर दी गयी थी. इसलिए, उनके करियर में उनके चाचा, महावीर सिंह फोगाट ने उनकी खुप सहायता की.

विनेश फोगाट ने नई दिल्ली में 2013 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 52 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता. इसके बाद दक्षिण अफ़्रीका के जोहानसबर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में 51 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया. 2014 में इन्होने 48 किलो भार वर्ग में ग्लासगो के राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल किया. उसी वर्ष के अंत में इसी डिवीजन में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई खेलों में उन्हें कांस्य पदक हासिल हुआ. 2015 में उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया. राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता ने सबके होश उड़ा दिए थे. लेकिन, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, रियो ओलंपिक में उन्हें दुखापत हो गयी थी, जिस वजह से उन्हें खेल के बाहर जाना पड़ा था.

उनकी गहरी चोट की वजह से उनकी सर्जरी की गयी थी और पांच महीने बाद वे अपने रूटीन में आ गयी. उनका कुश्ती का सफ़र फिर से शुरू हुआ और 2017 में उन्होंने नई दिल्ली में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में 55 किलो वर्ग में रजत पदक जीता. 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में फोगाट ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया और जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं. 2019 में, एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 53 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया. कज़ाकिस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भी उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया. 2020 में रोम में एक रैंकिंग स्पर्धा में विनेश ने स्वर्ण पदक जीता.

पदक | Vinesh Phogat Medals

स्वर्णएशियाई खेलजकार्ता50 किलो ग्राम भार वर्ग
स्वर्ण2018 कॉमनवेल्थ गेम्सगोल्ड कोस्ट50 किलो ग्राम भार वर्ग
स्वर्ण2014 कॉमनवेल्थ गेम्सग्लासगो48 किलो ग्राम भार वर्ग
रजत2018 एशियाई चैंपियनशिपबिश्केक50 किलो ग्राम भार वर्ग
रजत2018 एशियाई चैंपियनशिपबिश्केक50 किलो ग्राम भार वर्ग
रजत2015 एशियाई चैंपियनशिपदोहा48 किलो ग्राम भार वर्ग
रजत2013 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिपजोहान्सबर्ग51 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य2020 एशियाई चैम्पियनशिपनई दिल्ली53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिपकज़ाकिस्तान53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य2019 एशियाई चैम्पियनशिपशीआन 53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य2016 एशियाई चैम्पियनशिपबैंकॉक53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य2014 एशियाई खेलइंचियोन48 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य2013 एशियाई चैम्पियनशिपनई दिल्ली51 किलो ग्राम भार वर्ग
Vinesh Phogat Medals

रोचक बातें | Vinesh Phogat Interesting Facts

  • भारतीय रेलवे के साथ कार्यरत युवा ग्रैपलर ने 2019 में प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली विनेश फोगट पहली भारतीय महिला बनीं.
  • भारत सरकार ने कुश्ती में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है.
  • 2020 में उन्हें राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ.
  • विनेश फोगट को 2019 के Laureus World Sports Awards केलिए नॉमिनेट किया गया था.
  • उनकी नेट वर्थ $ 5 Million है.
  • Twitter – Twitter/Vinesh Phogat
  • Instagram – Instagram/Vinesh Phogat

इसे भी पढ़े :

Leave a Comment