यदि आपके नाख़ून पर बना है ये निशान, तो पढ़ ले खबर. नहीं तो…

नई दिल्ली. अगर हम अपने शारीरिक अंगों को ध्यान से देखें, तो कभी-कभी अचंभा होता है कि कुदरत ने कितनी कमाल की चीज बनाई है। हर शरीरिक अंग को बनाते हुए काफी बारीकी से काम किया है। हमारी त्वचा पर बने रोमछिद्र, हाथों पर बनी टेढ़ी-मेढ़ी लकीरें, हाथ-पैरों के नाखून, ये कुछ चीजें हैं जो इन अंगों को पूरा बनाती हैं। लेकिन आज हम यहां हाथ-पांव की नहीं, उन पर बने नाखूनों के बारे में एक रोचक जानकारी आपके साथ बांटने आए हैं। नाखून हाथों-पैरों को ‘सम्पूर्ण’ बनाते हैं, ये उनकी खूबसूरती भी बढ़ाते हैं।

हर किसी के नाखून अलग-अलग प्रकार के होते हैं। फिर चाहे वे हाथ के हों या पांव के, इनके आकार और साइज में फर्क होता है। लेकिन एक चीज जो कॉमन है, वो है इन नाखूनों पर बना अर्धचंद्राकार। जी हां… क्या कभी आपने नाखून पर बने सफेद चंद्राकार को देखा है? हमारे हाथ की अंगुली की त्वचा के खत्म होते ही जहां से नाखून बनना आरंभ होता है, ये चंद्राकार ठीक वहीं बना होता है।

इसे अंग्रेजी में लून्यल कहा जाता है, क्योंकि यह अर्ध चांद के आकार का होता है। ये ‘हॉफ मून’ के नाम से भी प्रसिद्ध है। लेकिन ये यहां क्यों बना है और इसके होने का क्या महत्व है, क्या कभी आपने जाना है?

यह निशान हर किसी के नाखून पर होता है। हाथ की अंगुलियों पर और पांव की अंगुलियों के नाखूनों पर भी सफेद चंद्राकार को बना हुआ आप देख सकते हैं। लेकिन इसके होने का क्या मतलब है?

नाखून पर बने इस चंद्राकार निशान के बारे में कहते हैं कि ये असली में सफेद रंग का नहीं होता। यह नाखूनों की वजह से सफेद रंग का दिखाई देता है। असल में इस निशान के नीचे ही परत से जुड़े तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसकी वजह से वे ढंक जाते हैं।

यह निशान हर किसी को अपने नाखून पर दिखाई भी नहीं देता। नाखून के नीच यह निशान होता तो जरूर है, लेकिन कई बार इतना हल्का होता है कि दिखता नहीं है।

अगर गलती से किसी के नाखून के इसी हिस्से पर चोट लग जाए और यह निशान टूट जाए तो पूरा नाखून टूट जाता है। और दोबारा नाखून के आने की संभावना भी खत्म हो जाती है।

लेकिन अगर नाखून आगे से टूटा है तो यह निशान बच जाता है। आगे से नाखून भले ही अलग हो जाए, लेकिन ये निशान वहीं का वहीं सलामत रहता है।

नाखून पर बने चंद्राकार निशान की एक और रोचक बात है और वो यह कि यह पूर्ण रूप से हाथ के अंगूठे के निशान पर ही दिखता है। अगर आपके अंगूठे के नाखून पर यह दिखाई देता है, तो आप यह जांच सकते हैं कि यह अन्य अंगुलियों के नाखून पर बेहद कम दिखता है।