वर्ष 2015 की “पर्सनालिटी ऑफ़ द ईयर” “Personality Of The Year-2015” का ख़िताब इस वर्ष गाय माता को मिला है. देश के दुसरे सबसे बड़े सर्च इंजन याहू इंडिया द्वारा यह अवार्ड गाय को मिला है.
याहू इंडिया के अनुसार वर्ष 2015 में सबसे अधिक सर्च किये जाने वाला शब्द गाय है. याहू इंडिया का कहना है की उसके विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफोर्म पर गाय के बार में बहुत चर्चा की गयी. जिसमे गाय पर हो रही देश की सियासत और गाय के महत्व विषय मुख्य है.
महाराष्ट्र में गौ हत्या पर बने कानून से गाय माता चर्चा में आई और उसके बाद जो घमासान पुरे देश में चला जिसमें गौ मांस, बीफ पार्टी आदि महत्वपूर्ण मुद्दे थे. गौ माता का महत्व हमें सभी को जानना आवश्यक है, भारत की पूरी अर्थ व्यवस्था गाय पर ही केन्द्रित है. गाय के महत्व जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें..