20 पक्षियों के नाम अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में | Birds Name in English and Sanskrit

पक्षियों के अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और वैज्ञानिक भाषा में नाम | Birds Name in Hindi, English, Sanskrit and Scientific name | Pakshiyon Ke Naam in English

हर पक्षी के भाषा के अनुसार अलग-अलग नाम होते हैं. पक्षियों के वैज्ञानिक नाम भी होते हैं जो कि’ जन सामान्य की भाषा से अलग होते हैं. इसका उपयोग पक्षियों की प्रजातियों का रिकॉर्ड रखा जाता हैं. प्रिय मित्रों आपको इस लेख में 20 पक्षियों के नाम हिंदी, अंग्रेजी और वैज्ञानिक भाषा में बताये है. इसके अलावा उनका वैज्ञानिक नाम, उम्र, चित्र और उनसे संबंधित कुछ जानकारी भी आपको इस लेख में जानने को मिलेगी. तो आइए जानते है.

पक्षियों के नाम हिंदी,संस्कृत और अंग्रेजी में (Birds Name in Hindi, Sanskrit and English)

1. मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है जो बड़े आकर्षक और रंगीन होते हैं. यह अधिकतर नीले और हरे रंग के होते है. जो इंद्रधनुषी पुंछ के लिए जाने जाते हैं. यह शाकाहारी होते है और इनका वजन लगभग 6 से 8 किलो तक होता है.राष्ट्रीय महत्व और धार्मिक पवित्रता के कारण, मोर भारत में बहुतायत से पाए जाते हैं. भगवान कृष्ण को हमेशा मोर के रंगीन पंखों के साथ प्रस्तुत किया जाता है इसके अलावा मोर को भगवान शिव के पुत्र शंखमुख का वाहन भी माना जाता है.

Peacock Bird Name in Hindi and English
Peacock
अंग्रेजी नामPeacock
हिंदी नाममोर
संस्कृत नाममयूरः
वैज्ञानिक नामपावो क्रिस्टेटस (Pavo cristatus)
मोर की उम्र10 – 25 साल लगभग

2. अधिकांश तोते शाकाहारी होते है.यह फल, फूल, कलियाँ, बीज खाते है और कुछ तोते छोटे जीव जैसे कीड़े खाते हैं. तोता एक पालतू पक्षी है कई लोग इसे अपने घर में रखते है, यह कई रंगों के होते है. दुनिया में लगभग तोते की 350 से अधिक प्रजातीया पाई जाती है.इसके अलावा तोते की उड़ने की स्पीड काफी अच्छी होती है.

Parrot Bird Name in Hindi and English
Parrot
अंग्रेजी नामParrot
हिंदी नामतोता
संस्कृत नामशुकः
वैज्ञानिक नामPsittaciformes
उम्रप्रजातियों के अनुसार भिन्न (50 साल से ज्यादा लगभग)

3. उल्लू एक ऐसा पक्षी है जिसे रात में स्पष्ट दिखाई देता है. उल्लू दिखने में थोड़ा डरावना होता है लेकिन यह बहुत बुद्धिमान होता है. इसकी पूरी दुनिया में लगभग 200 से भी ज्यादा किस्में मौजूद है, उल्लू की आँखें कभी भी हिलती नहीं है एक जगह ही टिकी रहती है. इसके अलावा इसका वजन इसकी प्रजातियों के हिसाब से अलग अलग होता है फिर भी लगभग इसका वजन तक़रीबन 3-4 किलो तक होता है.

Owl Bird Name in Hindi and English
Owl
अंग्रेजी नाम Owl
हिंदी नाम उल्लू
संस्कृत नामउलूकः
वैज्ञानिक नामStrigiformes
उम्रलगभग 4 साल

4. बतख एक जलीय पक्षी है जो अपना पूरा जीवन पानी में ही गुजरता है. बतख की लगभग 40 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है. यह आमतौर पर सभी देशों में पाया जाता है. बतख हंस की प्रजाति का है. बतख बहुत छोटा और सुन्दर पक्षी है. यह ठन्डे पानी में भी जीवित रह सकता है.

Duck Bird Name in Hindi and English
Duck
अंग्रेजी नाम Duck
हिंदी नाम बतख
संस्कृत नामवर्तकः
वैज्ञानिक नाम Anas platyrhynchos
उम्र- लगभग 8-10 साल

5. चील एक मांसाहार पक्षी है जिससे खाने की कोई भी चीज नहीं बचती है. चील की चोंच काली और पैर पीले होते है. इनका वजन लगभग 3 से 8 किलो तक होता है. इसकी स्पीड 140 से 160 किमी प्रति घंटा होती है.

Eagle Bird Name in Hindi and English
Eagle
अंग्रेजी नाम Eagle
हिंदी नाम चील
संस्कृत नामश्‍येन:
वैज्ञानिक नाम Aquila
उम्र लगभग 15- 20 साल (प्रजातियों के अनुसार अलग अलग)

6. कबूतर पुरे विश्व में पाए जाने वाला पक्षी है, पुराने ज़माने में कबूतर को चिठ्ठी भेजने के लिए प्रयोग किया जाता था. अधिकतर कबूतर मनुष्य के संपर्क में रहना ज्यादा पसंद करते है. इसका वजन 2-3 किलो तक होता है और यह भूरे और सफ़ेद रंग का होता है.

Pigeon Birds Name in Hindi and English
Pigeon
अंग्रेजी नाम Pigeon
हिंदी नाम कबूतर
संस्कृत नामकपोतः
वैज्ञानिक नाम Columbidae
उम्र 3-5 साल लगभग

7. मुर्गी घरेलु जानवरों में से एक है. एक मुर्गी एक दर्जन अंडे देने के लिए लगभग 3 से 4 पाउंड आहार खाती है. मुर्गी के अंडो का आकर उसकी उम्र के साथ बढ़ता जाता है यानि जेसे जेसे मुर्गी की उम्र बढती है अंडो का साईज भी बढ़ता जाता है जबकि जवान मुर्गी के अंडो का साईज छोटा होता है.

Hen Bird Name in Hindi and English
Hen
अंग्रेजी नाम Hen
हिंदी नाम मुर्गी
संस्कृत नामकुक्कुटः
वैज्ञानिक नाम Gallus Gallus Domesticus
उम्र 15 से 16 साल तक

8. हंस सुंदर रूप के लंबे गर्दन वाले, भारी शरीर वाले, बड़े पैर वाले पक्षी होते हैं, जो तैरने के दौरान बड़ी आसानी से फिसल जाते हैं और धीमी गति से पंखों के साथ उड़ते हैं.इनका वजन करीबन 10 किलो तक होता है.हंस पानी में रहने के कारण आमतौर पर मछलियों को खाते है. हंस सफ़ेद और काले रंग के होते है.

Swan Bird Name in Hindi and English
Swan
अंग्रेजी नाम Swan
हिंदी नाम हंस
संस्कृत नाममरालः
वैज्ञानिक नाम Cygnus
उम्र 20-30 साल लगभग

9. कोयल एक मधुर आवाज वाली पक्षी है यह अधिकतर काले रंग की होती है, इसका वजन लगभग 110-120 ग्राम तक होता है. कोयल की दुनियाभर में 120 से भी ज्यादा प्रजातीया पाई जाती है. कोयल कभी भी अपने घोंसले नहीं बनाती.

Cuckoo Bird Name in Hindi and English
Cuckoo
अंग्रेजी नाम Cuckoo
हिंदी नाम कोयल
संस्कृत नामकोकिलः
वैज्ञानिक नाम Cuculidae
उम्र करीबन 5-6 साल

10. बुलबुल एक छोटा पक्षी है इसकी आवाज बहुत ही मीठी और मधुर होती है. यह ऐसा पक्षी है जो 200 धुन निकाल सकता है. बुलबुल फल, बीज और कीड़े मकोड़े खाती है इसके अलावा दुनिया भर में इसकी 1700 से भी ज्यादा प्रजातीया है.

Nightingale Bird Name in Hindi and English
Nightingale
अंग्रेजी नाम Nightingale
हिंदी नाम बुलबुल
संस्कृत नामकलापी
वैज्ञानिक नाम Pycnonotidae
उम्र लगभग 2 साल

11. शुतुरमुर्ग बड़े आकर के पक्षी होते है इसे दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी माना गया है. इस पक्षी के पैर में सिर्फ दो ही उंगलिया होती है. बिना पानी पिए ये पक्षी लम्बे समय तक जीवित रह सकते है. इसका वजन करीबन 100 किलो के आस पास होता है. शुतुरमुर्ग के पंख बहुत ज्यादा सुन्दर होते है.

Ostrich Birds Name in Hindi and English
Ostrich
अंग्रेजी नाम Ostrich
हिंदी नाम शुतरमुर्ग
संस्कृत नामउष्‍ट्रपक्षी
वैज्ञानिक नाम Struthio camelus
उम्र- लगभग 42- 45 साल

12. मैना एक छोटी पक्षी है जिसका वजन करीबन 120 से 140 ग्राम तक होता है. यह एक दक्षिण एशियाई पक्षी है. यह सफ़ेद और भूरे रंग की देखने को मिलती है.

Myna Bird Name in Hindi and English
Myna
अंग्रेजी नाम Myna
हिंदी नाम मैना
संस्कृत नामसारिका
वैज्ञानिक नाम Acridotheres tristis
उम्र लगभग 12- 14 साल

13. राम चिरैया छोटे आकार की होती है, यह रंग बिरंगी पक्षी है. यह देखने में बहुत सुन्दर होती है, इसकी चोंच लम्बी और बड़ी होती है. यह दुसरे पक्षियों की तरह कीट- पतंगे, मछलियों को खाती है.

Kingfisher Bird Name in Hindi and English
Kingfisher
अंग्रेजी नाम Kingfisher
हिंदी नाम राम चिरैया
संस्कृत नामचटक:
वैज्ञानिक नाम Alcedinidae
उम्र5-7 साल लगभग

14. सारस विश्व का विशाल पक्षी है. यह सबसे ऊँची उड़ान भरने वाला पक्षी है. यह अधिकतर सभी देशो में पाए जाते है. इनके सर पर लाल बाल होते है इसके अलावा इस पक्षी को प्रेम का प्रतिक माना जाता है.

Crane Bird Name in Hindi and English
Crane
अंग्रेजी नाम Crane
हिंदी नाम सारस
संस्कृत नामसारस:
वैज्ञानिक नाम Gruidae
उम्र लगभग 20 साल

15. तितर एशिया और यूरोप में पाए जाने वाला पक्षी है.यह छोटा और माध्यम आकार का होता है जिसका वजन लगभग 500 ग्राम होता है.

Partridge Birds Name in Hindi and English
Partridge
अंग्रेजी नाम Partridge
हिंदी नाम तीतर
संस्कृत नामतित्तिर:
वैज्ञानिक नाम Perdix
उम्र 5-6 साल लगभग

16. कठफोड़वा पेड़ो की सुराख में रहने वाला पक्षी है. यह पेड़ के तने को अपनी चोंच से जोर जोर से ठोकता है और फिर जो इनमे से छोटे छोटे कीड़े निकलते है उन्हें खाता है. इसकी लम्बाई 6-14 इंच तक होती है और करीबन 210 से भी ज्यादा इसकी किस्मे है.

Woodpecker Bird Name in Hindi and English
Woodpecker
अंग्रेजी नाम Woodpecker
हिंदी नाम कठफोड़वा
संस्कृत नामदार्वाघाटः
वैज्ञानिक नाम Picidae
उम्र लगभग 5 से 12 वर्ष (परिस्थतियो के अनुसार भिन्न)

17. चमगादड़ एक भयानक दिखने वाला पक्षी है जो सुनसान जगहों पर पाए जाते है. पूरी दुनिया में चमगादड़ की 1100 प्रजातीया पाई जाती है. इनके पंखो की लम्बाई लगभग 5 से 6 फूट होती है.दुसरे पक्षियों की तुलना में चमगादड़ अधिक मनोबल वाले होते है.

Bat Bird Name in Hindi and English
Bat
अंग्रेजी नाम Bat
हिंदी नाम चमगादड़
संस्कृत नामजतुका
वैज्ञानिक नाम Chiroptera
उम्र लगभग 30 साल

18. गौरैया बहुत छोटी पक्षी है इनकी लम्बाई लगभग 16 सेमी तक होती है. जो नर और मादा गौरैया होती है उन्हें उनके रंग से पहचाना जाता है. इनकी करीबन 43 प्रजातीया है. पूरी दुनिया में 20 मार्च को “ विश्व गौरैया दिवस” बनाया जाता है.

Sparrow Bird Name in Hindi and English
Sparrow
अंग्रेजी नाम Sparrow
हिंदी नाम गौरेया
संस्कृत नामचटक:
वैज्ञानिक नाम Passer domesticus
उम्र लगभग 3 साल

19. कौआ एक माध्यम आकार का पक्षी है, यह पक्षी बहुत समझदार होते है. कौए की बोली कठोर और कर्कश होती है. इसके बारे में ऐसा माना जाता है की आपके घर पर यदि किसी कौए की आवाज आ रही है यानी आपके घर पर कोई मेहमान आने वाला है. इन्हें बिल्लीयो से खतरा रहता है.

Crow Bird Name in Hindi and English
Crow
अंग्रेजी नाम Crow
हिंदी नाम कौआ
संस्कृत नामकाक:‚ ध्वांग्सः‚ वायसः
वैज्ञानिक नाम Corvus
उम्र लगभग 10 से 15 साल

20. गिद्ध एक डरावना और मुर्दाखोर पक्षी है. जो अपने भोजन के लिए बहुत मेहनत करते है. यह अपने आहार के लिए लम्बी दुरी भी तय करते है. इसके अलावा गिद्ध सबसे ऊँची उड़ान भरने वाला पक्षी है.

Vulture Bird Name in Hindi and English
Vulture
अंग्रेजी नाम Vulture
हिंदी नाम गिद्ध
संस्कृत नामगृध्र:
वैज्ञानिक नाम Aegypius Monachus
उम्र लगभग 10 से 30 साल

इसे भी पढ़े :

धन्यवाद मित्रो ! आपको यह लेख कैसा लगा हमे नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रुर बताए और यदि आप हमसे इससे जुड़ीं कोई भी जानकारी चाहते है तो अपने विचार हमसे साझा ज़रुर करे.

6 thoughts on “20 पक्षियों के नाम अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में | Birds Name in English and Sanskrit”

  1. मुझे बड़ के बारे में जो आप डाले हैं वो पढ़कर अच्छा लगा और आगे इसी तरह जान कारी देते रहें

Leave a Comment