महिलाओं की शर्ट के बटन बायीं ओर होने का कारण | Reason Behind women’s shirts button up on Left sides in Hindi

महिलाओं की शर्ट के बटन बायीं ओर क्यों होते हैं? | Reason Behind men’s and women’s shirts button up on different sides in Hindi

हम सभी इस बात को जानते है की पुरुषों के शर्ट के बटन हमेशा दाईं और जबकि महिलाओं के शर्ट के बटन हमेशा बाईं ओर लगे होते हैं. क्या आप जानते हैं कि वास्तव में इसके पीछे के क्या कारण है और ऐसा क्यों होता है. आपने कभी सोचा है की इसके पीछे क्या कारण हो सकता है. क्या इसके पीछे स्त्री और पुरुष की दिनचर्या से जुड़ा कोई कारण है या इनकी शारीरिक बनावट से जुड़ा कोई कारण है या फिर इसके पीछे कोई ऐतिहासिक कारण है.

Reason Behind women's shirts button up on Left sides in Hindi

प्रमुख तर्क (Main Logics)

आइये हम आज आपको बताते है की इसके पीछे अब तक क्या-क्या तर्क सामने आये हैं.

पहला तर्क (First Reason)

ऐसा माना जाता है कि पहले के समय में आदमी अपने कपड़े खुद ही पहनते थे, जबकि महिलाओं के बारे में कहा जाता है की वे अपने कपड़े खुद नहीं पहनती थीं. हम इस बात को जानते है की अधिकांश लोग अपने दाहिने हाथ से काम करते है, इसी कारण सामने खड़े होकर बटन लगाने में दिक्कत ना हो इसलिये महिलाओं के कपड़ों के बटन बाईं ओर लगाए जाते थे.

दूसरा तर्क (Second Reason)

इसी प्रकार दूसरा तर्क यह है की पुरुषों को बटन खोलने अथवा लगाने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते है. जबकि महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बटन बाईं तरफ होते हैं.

तीसरा तर्क (Third Reason)

तीसरा तर्क सामान्य किन्तु उचित भी है ऐसा माना जाता है पहले के समय में महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में कई प्रकार की विभिन्नताएं होती थी, किन्तु आज के समय में काफी समानता आ गई है, इसी कारण महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में भिन्नता पैदा करने के लिए ऐसा किया गया.

चौथा तर्क (Fourth Reason)

यह तर्क जानकर आपको आश्चर्य होगा क्योकि, इतिहास से जुड़े तथ्यों के अनुसार महिलाओं के कपड़ों में बाईं ओर बटन लगाने का आदेश नेपोलियन बोनापार्ट ने दिया था. और इसके पीछे यह तर्क दिया जाता है कि नेपोलियन एक खास अदा में हमेशा अपना एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े रहते थे, लेकिन नेपोलियन के इस तरह से खड़े रहने को लेकर महिलाएं मजाक बनाने लगी थी. और यह बात जब नेपोलियन को पता चली तो उन्होंने महिलाओं को मजाक बनाने से रोकने के लिये महिलाओ के कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने लिये के आदेश दे दिए.

इसे भी पढ़े :