अभिनेत्री व राजनेत्री किरण खेर का जीवन परिचय | Kirron Kher Biography In Hindi

अभिनेत्री व राजनेत्री किरण खेर का जीवन परिचय
Kirron Kher Biography, Family (Children (Son, Daughter), Husband), Death, Career, Awards In Hindi

किरण खेर एक सफलतम अभिनेत्री के रूप में जानी जाती है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इंडस्ट्री से की थी एवं वर्तमान समय में ये चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद है। आज किरण खेर ने लोगों के समक्ष एक मिसाल प्रस्तुत की है कि महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ देश चलाने में भी सक्षम है। किरण खेर फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना माना चेहरा है जिन्होंने एक सफलतम अभिनेत्री के किरदार से काफी नाम कमाया है। हाल ही मैं उन्हें ब्लड कैंसर की पुष्टि हुई है.

Kirron Kher Biography In Hindi

किरण खेर का जीवन परिचय | Kirron Kher Biography In Hindi

बिंदु (Points)जानकारी (Information)
नाम (Name)किरण अनुपम सिंह खेर
जन्म (Date of Birth)14 जून 1955
आयु65 वर्ष(2020 तक)
जन्म स्थान (Birth Place)पंजाब
पिता का नाम (Father Name)ठाकर सिंह संधू
Kirron Kher Biography In Hindi
माता का नाम (Mother Name)दिलजीत कौर
पति का नाम (Wife Name)गौतम बेरी, अनुपम खेर
पेशा (Occupation )अभिनेत्री, राजनेता
बच्चे (Children)बेटा(SON) : सिकंदर खेर (अभिनेता)
बेटी(Daughter) : ज्ञात नहीं
Kirron Kher Biography In Hindi
मृत्यु (Death)—-
मृत्यु स्थान (Death Place)—-
भाई-बहन (Siblings)एक बहन (सरनजीत सिंह कौर ), एक भाई (कँवल ठाकर सिंह)
अवार्ड (Award)अंतराष्ट्रीय पुरुस्कार (1996, 1999)

जन्म एवं परिवार | Birth & Family

किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब के एक समृद्ध परिवार में हुआ। इसके बाद परिवार समेत सभी लोग चंडीगढ़ में आ कर रहने लगे। अपनी आरंभिक शिक्षा चंडीगढ़ के विद्यालय से प्राप्त की, इसके बाद इन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा चंडीगढ़ के इंडियन थिएटर ऑफ़ पंजाब यूनिवर्सिटी से प्राप्त की।

शादीशुदा जीवन | Kirron Kher Marriage Life

किरण ने मुंबई के उद्योगपति गौतम बेरी के साथ विवाह किया। रिश्तो में कुछ खटास एवं दरारों के कारण इन दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

इसी वर्ष 1985 में किरण खेर ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से विवाह किया। पहली शादी से इन्हें एक बेटा भी है, जिनका नाम सिकंदर खेर है।

करियर की शुरुआत | Kirron Kher Career

किरण खेर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जगत से की । उन्होंने वर्ष 1983 में पंजाबी फिल्म ‘अप्सरा प्यार दा’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। वर्ष 1996 में इन्होंने अमरीश पुरी के साथ ‘सरदारी बेगम’ में काम किया।
इसके बाद किरण खेर वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में फिल्म की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की मां के किरदार को निभाते हुए बड़े पर्दे पर नजर आई। यह फिल्म 2002 की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म भी रही। किरण खेर ने ज्यादातर अपने अभिनय में मां का किरदार निभाया है।

किरण खेर की प्रमुख फिल्में | Kirron Kher Films

  • किरण खेर ने वर्ष 1988 में फिल्म पेस्तॉन जी में काम किया ।
  • इसके बाद वर्ष 1995 में करण अर्जुन में भी इन्होंने काम किया।
  • वर्ष 1996 में फिल्म सरदारी बेगम में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • वर्ष 2001 में इन्होंने फिल्म एहसास में काम किया।
  • 2002 में फिल्म देवदास के द्वारा इन्हें खूब प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म की बड़ी उपलब्धि से इनके किरदार को खूब सराहा गया ।
  • वर्ष 2002 में फिल्म कर्ज़ में इन्होंने सावित्री देवी का किरदार निभाया।
  • वर्ष 2004 में फिल्म मैं हूं ना में इन्होंने मधु शर्मा का किरदार निभाया।
  • इसके बाद वर्ष 2004 में ही इन्होंने वीर-ज़ारा एवं हम तुम में भी काम किया।
  • वर्ष 2005 में फिल्म द राइजिंग में भी नजर आई।
  • 2006 में फिल्म फ़ना, रंग दे बसंती, आईसीयू एवं कभी अलविदा ना कहना में कमलजीत का किरदार निभाते हुए इन्होंने खूब नाम कमाया।
  • वर्ष 2007 में फिल्म जस्ट मैरिड, अपने एवं ओम शांति ओम के लिए इनके किरदार को खूब सराहा गया।
  • वर्ष 2014 में फिल्म पंजाब 1984 में इन्होंने मुख्य भूमिका निभाते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।

सम्मान एवं उपलब्धियां | Kirron Kher Awards

  • किरण खेर ने फिल्म जगत में अपने किरदार से काफी नाम कमाया साथ ही साथ लोगों की वाह- वाहियाँ भी बटोरी।
  • वर्ष 1997 में इन्हें सरदारी बेगम के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया।
  • इसके बाद वर्ष 2000 में बारी वाली में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए इन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड से भी नवाजा गया।
  • वर्ष 2003 में फिल्म देवदास के लिए इन्हें IIFA के द्वारा बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
  • 2003 में साइलेंट वॉटर के लिए इन्हें कराची इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर फॉर लीडिंग रोल के लिए सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2003 में साइलेंट वाटर के लिए इन्हें लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रांज लेपर्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • 2006 में रंग दे बसंती के लिए इन्हें बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2010 में फिल्म कुर्बान के लिए इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल के लिए अप्सरा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • 2011 में इन्हें मोस्ट मनोरंजक पर्सनालिटी के लिए कलर्स गोल्डन पेटल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2012 में मोस्ट दिलदार पर्सनैलिटी के लिए इन्हें कलर्स गोल्डन पेटल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

राजनीतिक गतिविधियों में उपलब्धियां

  • किरण खेर एक सफलतम अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक राजनेत्री के रूप में राजनीतिक क्षेत्र में भी संलग्न रही है। उन्होंने वर्ष 2009 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
  • इसके बाद ये कई सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ी जिनमें उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘लाडली’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • इसके बाद उन्होंने कैंसर के खिलाफ चलाए गए ‘कैंसर रोको’ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • वर्ष 2011 में चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में इन्होंने मुख्य भूमिका निभाई।
  • इसी वर्ष अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए शिष्टाचार विरोधी आंदोलन का समर्थन करते हुए इन्होंने आम आदमी पार्टी बनाने के फैसला का पूर्ण रूप से विरोध किया।
  • इन्होंने लोगों के समक्ष अपने अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सफलतम राजनेत्री होने का भी परिचय दिया है।

इसे भी पढ़े :

Leave a Comment