पर्यायवाची शब्द क्या होते हैं ? | Paryayvachi Shabd in Hindi

Paryayvachi Shabd : पर्यायवाची शब्द की परिभाषा और उदाहरण |
Synonyms Definition in Hindi | Synonyms Example in Hindi

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा (Synonyms Definition)

पर्याय का अर्थ है ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है ‘बोले जाने वाले’ अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं. पर्यायवाची को हम ऐसे भी कह सकते है- जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते है. दूसरे अर्थ में हम कह सकते हैं समान अर्थ वाले शब्दों को ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते है. उदाहरण के लिए:- सूर्य, दिनकर, दिवाकर, रवि, भास्कर, दिनेश– इन सभी शब्दों का अर्थ है ‘सूरज’. 

पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण (Synonyms Example)

( अ )

  • अतिथि– मेहमान, अभ्यागत, पाहूना. 
  • अमृत– सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक.
  • अनुपम– अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य.

सूर्य का पर्यायवाची शब्द | Surya Ka Paryayvachi

सूर्य :- मार्तण्ड, मन्दार, अंशुमाली, रवि, दिनकर, भास्वर, दिवाकर, सविता, आदित्य, भास्कर, पतंग, भास्मान, प्रभाकर, हंस, अर्क, भानु, तरणि, दिनेश, मरीची, सूरज, विहंगम, विभाकर, अंशुधर, अंशुपति, अंशुमान, दिनपति, नलिनेश.

( आ )

  • आँख– लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि.
  • आकाश– नभ, गगन, द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श.
  • आनंद– हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास.

“नदी” के पर्यायवाची शब्द और उदहारण | Nadi Ka Paryayvachi Shabd

नदी :- निर्झरणी, आपगा, जलमाला, नद, प्रवाहिनी, सरिता, शैवालिनी, कुलान्क्षा, तटिनी, कूलंकषा, धारावती, तरंगिणी, जलमाला, निम्नगा, दुकूलनी, कल्लोलिनी, कलकलनादिनी.  

( इ )

  • इन्द्र– सुरेश, अमरपति, वज्रधर, वज्री, शचीश, वासव, वृषा, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, यासव.
  • इन्द्राणि– इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी.
  • इच्छा– अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, स्पृहा, ईहा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट।

बादल का पर्यायवाची शब्द | Badal Ka Paryayvachi Shabd

बादल :- पयोधर, अम्बुद, वारिवाह, जलधर, वारिद, नीरद, मेघ, पयोद, वारिधर,बदली,  जलद, सारंग, घन, घनमाला, पर्जन्य, अभ्र, जीमूत, तोयधर, अंबुधर, मेघावली, कादंबिनी.

( ई )

  • ईश्वर– परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता.
  • ईख- गन्ना, ऊख, इक्षु.
  • ईप्सा– इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा.

कमल का पर्यावाची शब्द | Kamal Ka Paryayvachi Shabd

कमल :- पुंडरिक, राजीव, शतदल,  तामरस, शतदल, अब्ज, जलज, सरोज, वनज, पंकज, अरविंद, सारंग, वारिज, मृणाल, अंबुज, सरसिज, पद्म, कंज, इन्दीवर, कँवल, अंबुज.

( उ )

  • उपवन– बाग, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन.
  • उक्ति– कथन, वचन, सूक्ति.
  • उग्र– प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट.
  • उचित– ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य आदि.

आपको हमारा ये लेख पर्यायवाची शब्द और उसकी परिभाषा कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बताइयेगा, ताकि हमें और ऐसे लेख बनाने की प्रेरणा मिल सके.

इसे भी पढ़े :

Leave a Comment