शरीर के अंगों बने तिल बताते हैं आपका भविष्य

शरीर के विभिन्न हिस्सों में बने तिलों का क्या महत्व हैं और इसका हमारे भविष्य पर क्या असर पड़ता हैं | Impact of Birthmark on the Future in Hindi

वैसे तो अधिकांश लोगों को शरीर पर कोई तिल या मस्सा होता ही है। यह और बात है कि ज्यादातर लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। मगर समुद्रशास्‍त्र में बताया गया है कि हर एक तिल का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। बचपन में कई बार लोगों को आपने ऐसा कहते सुना होगा कि ‘ओहो, तुम्हें यहां पर तिल है। तुम तो बहुत ही भाग्यवान हो। या फिर यहां तिल के होने पर तुम्हारे साथ जरूर कुछ ऐसा होगा।

खैर, जितने मुंह उतनी बातें वाला कंसेप्ट वहां पर भी होता था। फिलहाल हम आपके लिए लेकर आए हैं इस मामले से जुड़ी पूरी बातें। तिल को लेकर कहां क्या लिखा हुआ है। कौन सा तिल क्या कहता है। शरीर पर तिल होने से क्या फायदा होता है। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब आपको यहां मिल जाएंगे।

1. गाल पर तिल

body-mole-tells-about-personality
समुद्रशास्‍त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के गाल पर तिल होता है वो पढ़ाई में काफी तेज होता है। मतलब ऐसा व्यक्ति जो भी ठान लेता है वो उसे पूरा करके ही रहता है।

2. चिन (ठुड्डी) पर तिल

body-mole-tells-about-personality


चिन पर तिल वाले लोगों को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। अगर आपकी चिन पर तिल है तो आपको खुश होने की जरूरत है। ऐसा कहा जाता है कि जिनकी चिन पर तिल होता है, उनको धन और शोहरत कमाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

3. नाक पर तिल

body-mole-tells-about-personality
अगर आपकी नाक पर तिल है तो आप खूब यात्राएं करेंगे। नाक पर तिल वाले लोग आशिक मिजाज और अग्रेसिव टाइप के होते हैं।

4. पेट पर तिल

body-mole-tells-about-personality
जिस व्यक्ति के पेट पर तिल होता है वो चटोरे किस्म का होता है। ऐसे आदमी को मीठा खूब पसंद होता है। हालांकि वो कभी दूसरों को खिलाने में रूचि नहीं दिखाता है।

5. गर्दन पर तिल

body-mole-tells-about-personality
अगर आपकी गर्दन पर तिल है तो आपका जीवन सुखमय रहेगा।

6. आँख पर तिल

body-mole-tells-about-personality
जिन लोगों की आँखों पर तिल होता है, उन लोगों का आचरण बहुत अच्छा माना जाता है।

7. हथेली पर तिल

body-mole-tells-about-personality
जिन लोगों की हथेली में तिल होता है, ऐसे लोगों को ज़िन्दगी में सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। ऐसे लोग बहुत मेहनत करने वाले होते हैं।

8. माथे पर तिल

body-mole-tells-about-personality
माथे के मध्य में तिल होने का मतलब है कि आपका प्यार निर्मल है। दायीं तरफ का तिल व्यक्ति के किसी विषय में निपुण होने को दर्शाता है जबकि बायीं तरफ का तिल उसके फिजूलखर्ची होने की निशानी है।

9. कान पर तिल

body-mole-tells-about-personality
कान पर तिल होना तो शुभ संकेत है। यह व्यक्ति की लंबी आयु को दर्शाता है।

10. होंठ पर तिल

body-mole-tells-about-personality
जिस व्यक्ति के होंठ पर तिल होता है, वो बहुत साफ दिल का होता है। वो सभी को बहुत प्यार करता है।

11. कंधे पर तिल

body-mole-tells-about-personality
दाएं कंधे पर तिल होने का मतलब है कि आप दृढ़ निश्चयी हैं। वहीं बाएं कंधे पर तिल आपके तुनकमिजाज होने का संकेत है।

12. उंगलियों पर तिल

body-mole-tells-about-personality
जिस व्यक्ति के अंगूठे पर तिल हो तो वो कार्यकुशल, व्यवहारकुशल और न्यायप्रिय होता है। साथ ही तर्जनी पर तिल वाले ज्ञानी और धनवान, मध्यमा पर तिल वाले सुखी और शांतिमय, अनामिका पर तिल वाले यशस्वी और पराक्रमी, कनिष्ठा पर तिल वाले अमीर किन्तु दुःखी होते हैं।

13. छाती पर तिल

body-mole-tells-about-personality
छाती की दायीं ओर तिल होना सुख और अच्छे भाग्य का संकेत है। जबकि बायीं तरफ का तिल दिखाता है कि ऐसी स्थिति में पत्नी कभी भी पति को सहयोग नहीं करती है। यदि छाती के मध्य में तिल है तो ऐसे लोग सुखी होते हैं।

14. कमर पर तिल

body-mole-tells-about-personality
कमर पर तिल अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन से परेशानियां कभी कम नहीं होती हैं।

15. पैरों पर तिल

body-mole-tells-about-personality
जिन लोगों के पैरों में तिल होता है, उनका जीवन भटकाव भरा होता है। वो यात्रा करने के शौकीन होते हैं।

 

इसे भी पढ़े :