लेखक हेमन्त शेष का जीवन परिचय | Hemant Shesh (Writer) Biography In Hindi

लेखक हेमन्त शेष का जीवन परिचय, परिवार, पुरुस्कार, रचनाएँ
Hemant Shesh (Writer) Biography, Books, Awards, Rachnaye, Family In Hindi

हेमन्त शेष हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक, कवि, कला आलोचक एवं चित्रकार है. इनका लेखन समकालीन न होकर आधुनिक रहा है. इन्होंने अपने लेखन में प्रकृति एवं जीवन के अनुभवों को सुंदर तरीके से व्यक्त किया है. इनके द्वारा लिखी गई लगभग 28 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है. तथा और भी पुस्तकें प्रकाशित होने वाली है. इन्होंने लेखन के साथ संपादन का कार्य भी किया है. हेमन्त शेष लेखक के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी रहे है. सरकारी सचिवालय से लेकर इन्होंने जिला कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दी है.

Hemant Shesh (Writer) Biography In Hindi

लेखक हेमन्त शेष का जीवन परिचय | Hemant Shesh (Writer) Biography In Hindi

बिंदु (Points)जानकारी (Information)
नाम (Name) हेमन्त गोस्वामी ‘शेष’
जन्म (Date of Birth) 25 दिसम्बर 1952
आयु 68 वर्ष
जन्म स्थान (Birth Place) जयपुर, राजस्थान
पिता का नाम (Father Name)आचार्य भालचन्द्र गोस्वामी ’प्रखर’
माता का नाम (Mother Name)श्रीमती जया गोस्वामी
पत्नी का नाम (Wife Name)श्रीमती पूनम गोस्वामी
पेशा (Occupation ) लेखक, कवि, चित्रकार, सम्पादक
बच्चे (Children)एक पुत्री नेहा एवं एक पुत्र निमिष
अवार्ड (Award)बिहारी सम्मान

प्रारम्भिक जीवन एवं परिवार | Hemant Shesh Family

हेमन्त शेष का जन्म 25 दिसम्बर 1952 को जयपुर, राजस्थान में हुआ. इनका जन्म सम्पन्न शिक्षित परिवार में हुआ था. इनके पिता वकील एवं कवि रहे है. बचपन से इन्हें कविता लेखन की प्रेरणा अपने पिताजी से मिली. इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जयपुर से प्राप्त की. इसके बाद इन्होंने 1976 में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की. इसके साथ ही वे सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी में लग गए. अपने कठोर परिश्रम से प्रथम प्रयास में ही 1977 में हेमन्त राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए. साहित्य में इनकी रुचि बचपन से ही रही है. प्रशासनिक अधिकारी बनने के बाद भी इन्होंने अपनी साहित्यिक रुचि को नही छोड़ा और अपना लेखन कार्य जारी रखा. इन्हें कविता लेखन के साथ चित्रकारी का शौक भी रहा है. इन्होंने कई छायांकन चित्रों की रचना की. इनका विवाह श्रीमती पूनम गोस्वामी से हुआ.

कार्यक्षेत्र | Hemant Shesh Work Areas

हेमन्त शेष ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित होने के बाद कई वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दी. हेमन्त राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव, महामहिम राज्यपाल राजस्थान के सचिव, राजस्थान सूचना आयोग के सचिव, राजस्थान के प्रतापगढ़ के जिला कलेक्टर, मजिस्ट्रेट जैसे विभिन्न पदों पर पदस्थ रहे है. प्रशासनिक सेवाएं देते हुए वे भारतीय प्रशासनिक सेवा से अजमेर से राजस्व मंडल में रजिस्ट्रार के पद से सेवानिवृत्त हुए.

हेमन्त शेष ने प्रशासनिक सेवा के साथ अपनी लेखनी से साहित्य सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. इन्होंने स्वंय के द्वारा लिखित 28 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की. इनके द्वारा लिखित पुस्तकों में 13 कविता संग्रह की पुस्तकें है. इसके अलावा वे कई पुस्तकों के संपादक भी रहे है. वे काल-प्रयाजन की त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका के संपादक रहे हैं. उन्होंने प्रकृति, कला साहित्य, इतिहास एवं जीवन मूल्यों जैसे विषयों पर अपनी पुस्तकें एवं कविताएं लिखी है. कवि हेमन्त की कविता संग्रह  ‘जगह जैसी जगह’ को बिहारी सम्मान भी मिल चुका है.

हेमन्त शेष की पुस्तकें | Hemant Shesh Books

  •  “जारी इतिहास के विरुद्ध” (लम्बी कविता)  (1973)
  •  “बेस्वाद हवाएं’’ (कवि-मोनोग्राफ) (1981)
  • “घर-बाहर’’ (कविता संकलन) (1982)
  • ’कृपाल सिंह शेखावत’ (कलाकार मोनोग्राफ) (1984)
  •  ‘वृक्षों के स्वप्न’ (कविता संकलन) (1988)
  •  ‘नींद में मोहनजोदड़ो’’ (कविता संकलन) (1988)
  • “अशुद्ध सारंग’’ (कविता संकलन) (1992)
  • ‘कष्ट के लिए क्षमा’’ (कविता संकलन) (1995)
  •  “रंग अगर रंग हैं’’ (कविता संकलन) (1995)
  • ‘कृपया अन्यथा न लें’’ (लम्बी कविता) (1998)
  • “आपको यह जान कर प्रसन्नता होगी’’ (कविता संकलन) (2001)
  •  “जगह जैसी जगह” (कविता संकलन) (2007)
  • ’’बहुत कुछ जैसा कुछ नहीं’’ (कविता संकलन) (2008)
  • ’’प्रपंच-सार-सुबोधिनी’’: (कविता संग्रह)(2010)
  • ’’खेद-योग-प्रदीप” (कविता संग्रह) (2010)
  • “रात का पहाड़” (कहानी संग्रह) (2012)
  •  “प्रायश्चित्त-प्रवेशिका” (कविता संग्रह) (2018)
  • ”अफ़सोस-दर्पण” कविता संग्रह (2019)
  • “भूलने का विपक्ष” (व्याख्यान, संस्मरण और रेखाचित्र) (2019)
  • “चार शहरनामे” (इतिहास, संस्मरण और रेखाचित्र) (2019)

संपादित पुस्तकें

  • सौन्दर्यशास्त्र के प्रश्न’’ (कला एवं सौन्दर्यशास्त्र) (2000)
  •  ’’कला-विमर्श’’ (कला एवं साहित्य पर सम्वाद) (2000)
  • ’’भारतीय कला रूप’’ (भारतीय कला)  (2000)
  • ’’भारतीयता की धारणा’’ (भारतीयता पर निबन्ध) (2005)
  •  ’’भारतीय रंगमंच’’ (भारतीय नाट्यशैलियों पर) (2005)
  • ’’जलती हुई नदी’’ (कविता संकलन)  (2006)
  • ’’कलाओं की मूल्य दृष्टि’’ (सौन्दर्यशास्त्र)  (2008)
  • “कहानी का समय” (सामूहिक कथा संकलन ) (2016 )

पुरस्कार एवं सम्मान | Hemant Shesh Awards

  • सरकार द्वारा ‘मूल उत्कृष्ट रचनात्मक लेखन’ के लिए भी सम्मानित किया गया है. (1988)
  • स्थाने जय जग शीर्षक वाली कविता संग्रह के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (2009)
  •  केके बिड़ला फाउंडेशनके बिहारी डिग्री से सम्मानित किया गया
  • ‘बिहारी सम्मान’ हेमन्त शेष को उनकी कविता संग्रह ‘जगह जैसी जगह’  के लिए

इसे भी पढ़े

Leave a Comment